ब्रेकिंग न्यूज़……………

रिपोर्ट, सूरज गुप्ता, सिद्धार्थनगर यूपी

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगना चौकी के सोननगर गांव में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला पति से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ गई। महिला को टंकी पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी करीब 12 वर्ष पहले बलरामपुर जिले के सकारपार गांव में हुई थी। महिला के दो बच्चे भी हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे छोड़कर दूसरी महिला के साथ रहने लगा है, जिससे वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही इटवा पुलिस, नायब तहसीलदार और जिगना चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों और ग्रामीणों ने काफी देर तक महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।
पुलिस ने महिला को समझाकर शांत कराया और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। घटना को लेकर इलाके में देर तक चर्चा होती रही।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed