एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट मोहम्मदी, खीरी।
मोहम्मदी विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैती के मजरा बनबोझा स्थित गौशाला में कृषि विभाग के डिप्टी डायरेक्टर गिरीश चंद्र वर्मा ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में मौजूद पशुओं की गिनती की गई तथा उनके खाने-पीने, बैठने और पेयजल की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।

जांच के दौरान गौशाला में कुल 90 पशु पंजीकृत पाए गए। निरीक्षण टीम ने पशुओं को दिए जा रहे चारे एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी भी ली। मौके पर व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं बेहतर पाई गईं।

निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं गौशाला संचालक गोरा सिंह भी मौजूद रहे। डिप्टी डायरेक्टर गिरीश चंद्र वर्मा ने बताया कि गौशाला का लगभग आधे घंटे तक निरीक्षण किया गया, जिसमें पशुओं के रखरखाव, बैठने की व्यवस्था, चारा एवं पानी की समुचित व्यवस्था की जांच की गई। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिलीं।

निरीक्षण पूरा होने के बाद जांच टीम वापस जिला मुख्यालय के लिए रवाना हो गई।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *