रिपोर्टर राजकुमार एम डी न्यूज़ खैर अलीगढ

अलीगढ :-खैर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा खैर स्थित करबन नदी के समीप संचालित एक स्विमिंग पूल में कथित लापरवाही के चलते 7 वर्षीय मासूम बच्चे की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक बच्चे के पिता राजकुमार पुत्र राजवीर सिंह ने खैर कोतवाली में दी गई लिखित तहरीर में बताया। कि उनका 7 वर्षीय पुत्र शौर्य सुबह से घर से गायब था। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। इसी दौरान कुछ लोगों द्वारा सूचना दी गई।कि उनका बेटा कस्बा खैर स्थित करबन नदी के पास बने स्विमिंग पूल में मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों के मौके पर पहुंचने पर बच्चे को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़ित पिता ने स्विमिंग पूल संचालकों और कर्मचारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है। कि पूल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे और बच्चों की निगरानी के लिए कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्विमिंग पूल संचालक और कर्मचारी मौके पर ताला लगाकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर खैर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के सात मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है। कि स्विमिंग पूल संचालक सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है। तथा फरार संचालकों और कर्मचारियों की तलाश में जुटी हुई है।
