ऑटो रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, चालक सही चार लो घायल
नेशनल हाइवे पर मनवा चौकी के निकट एक तेज रफ़्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर मार दी। हादसे में ड्राइवर सहीत चार लोग घायल हो गये। बताते चले की सुरेश कुमार निवासी लखनऊ जो शनिवार सुबह करीब दस बजे सिधौली से ऑटो पर लगभग पांच सावरिया बैठाकर लखनऊ जा रहा था उधर एनएचएआइ द्वारा चल रहे हाइवे लेपन कार्य के चलते गंधौली चौराहे से मनवा चौकी तक लखनऊ रोड बंद कर सीतापुर रोड पर आवागमन हो रहा था। इसी बीच ऑटो रिक्शा को मनवा चौकी के निकट लखनऊ की ओर से आ रही तेज कार ने टक्कर मार दी। जिसमे ऑटो चालक सुरेंद्र व श्रवण कुमारी व उनकी पुत्री निवासी सरैया, राकेश पुत्र बैजनाथ निवासी काशीपुर सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस घायलों को सिधौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। वही मनवा चौकी से काफी दूर तक हाइवे पर भीषण जाम की स्थित बनी रही। एनएचएआइ व पुलिस कर्मी घंटों बाद जाम खुलवाया। हादसे में दोनो वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।
पत्रकार – श्रवण तिवारी

