अयोध्या। लखनऊ में अधिवक्ताओं के चेंबर तोड़े जाने और पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में फैजाबाद-अयोध्या के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कचहरी परिसर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने “अधिवक्ता एकता जिंदाबाद” और “पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे लगाए।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र और महामंत्री शैलेंद्र जायसवाल के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्रवाई निंदनीय है और इसके विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा।प्रदर्शन में उपाध्यक्ष राजेश उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, विजय बहादुर सिंह, पूर्व महामंत्री गिरीश चंद तिवारी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

रिपोटर आशुतोष पाण्डेय #MDNEWS

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *