
रिपोर्टर प्रदीप पांडेय बदायूं
अलापुर :- नगर पंचायत अलापुर के समस्त सभासदों ने संयुक्त रूप से अध्यक्षा की कार्यशैली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के विकास कार्य लगातार प्रभावित हो रहे हैं और जनता मूलभूत से सुविधाओं से परेशान है सभासदों ने आरोप लगाया कि गंभीर अनियमितताओं एवं गबन के आरोप सिद्ध होने के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई नगर पंचायत की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है।
वी/ओ— नगर पंचायत अलापुर के समस्त सभासदों ने बताया कि 18 अप्रैल को बोर्ड बैठक आहूत की गई थी जिसमें वित्तीय बर्ष 2026-27 के बजट सड़क निर्माण,नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य विकास कार्यों पर चर्चा होनी थी सभी सभासद अपने वार्डो की समस्याओं और विकास प्रस्ताव को लेकर बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे।परंतु अध्यक्षा स्वयं बैठक में उपस्थित नहीं हुई इसके कारण बैठक संपन्न नहीं हो सकी प्रस्ताव रजिस्टर पर पहले से ही प्रस्ताव लिख दिए गए थे लेकिन कोई नगर पंचायत कार्य की मौजूद बाबू से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि आप रजिस्टर पर हस्ताक्षर करो और यहां से जाओ। इस पर नाराज होकर सभी सभासदों ने हंगामा कर दिया गया चेयरमैन मुर्दाबाद के नारे लगाए और कहा कि चैयरमेनपति नगर पंचायत में गलत तरीके से कार्य कर रहे हैं सभासदों ने बताया कि आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे साजिद नाम के युवक को सरकारी रजिस्टर अन्य दस्तावेज दे दिया हैं जबकि सरकारी दस्तावेजों का काम सरकारी कर्मचारी ही कर सकता है मगर यहां पर चैयरमेनपति ने सरकारी कर्मचारी से सरकारी रजिस्टर और दस्तावेज छीनकर आउटसोर्सिंग पर काम कर रहे कर्मचारी को दे दिए हैं आपको बता दे जब सब कार्य साजिद नाम का व्यक्ति कर रहा है प्रेम नगर पंचायत में और बाबू या किसी कर्मचारी का क्या काम है जब बाबू गार्गी गुप्ता से पूछा गया है तो उन्होंने साजिद नाम बताया और भी जानकारी ली तो जो भी नाम सामने आया वह साजिद ही है जिसमें सभासदों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। सभासद अध्यक्षा की अध्यक्षता में पुन बोर्ड बैठक आयोजित की जाए जिससे नगर के रुके हुए विकास कार्यों पर निर्णय लिए जा सके।
