रिपोर्टर राजकुमार खैर अलीगढ

खैर: कोतवाली क्षेत्र में झूठी शान का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित पिता पूरन सिंह पुत्र रोशन लाल निवासी गांव जरारा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस संबंध में मृतका की मां राजकुमारी पत्नी पूरन सिंह निवासी गांव जरारा ने अपने ही पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला पारिवारिक प्रतिष्ठा और झूठी शान से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। आरोपित पिता अपनी बेटी के किसी फैसले या व्यवहार से नाराज था। इसी रंजिश और गुस्से में आकर उसने अपनी सगी बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दिल दहला देने वाली वारदात के बाद मृतका की मां ने समाज और लोकलाज की परवाह न करते हुए न्याय का रास्ता चुना। मां ने कोतवाली में तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ बेटी की हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। मां की इस तत्परता के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपित पिता को हिरासत में ले लिया। और मंगलवार की देर रात एसएसपी नीरज जादौन ने घटना स्थल का मुआयना किया। कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आरोपित पूरन सिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में पूरन ने बताया कि एक साल से शिवानी के प्रेम संबंध पड़ोसी और सजातीय युवक से थे उसे बहुत समझाया और आठ दस दिन से खाना छोड़ रखा था। घटना वाली रात उसने तेज़ाब भी पी लिया था। ऐसा डर था कि यह उसके साथ भाग जाएगी या आत्महत्या कर लेगी इससे भी उसकी बदनामी होगी इसलिए उसने खुद ही उसे मार डाला। स्वजनों का कहना है कि उसने तेज़ाब पी लिया था इससे गुस्साए पिता ने उसके गला दबाया तो वह प्रतिरोध भी नही कर सकी उसे बारबार समझा रहे थे लेकिन वह नहीं मन रही थी और उसके साथ ही शादी करने की जिद पर अड़ी थी। रविवार की रात उसने तेज़ाब पीया था जिसके चलते उसकी तबीयत खराब हो गई तो आरोपित पिता उसे अस्पताल ले जाने के बजाय उसको घर में ही ठिकाने लगा दिया। बाइक पर बांधकर शव को खेत पर ले गया बेटी को मौत के घाट उतारने वाले पिता पूरन को अपने कृत्य पर कोई पछतावा नहीं था। उसका कहना था कि शिवानी को मारने के बाद कमरे के पास अपनी बाइक को लेकर आया और बाइक पर बेटी के शव को बैठाया और फिर रस्सी से उसे खुद के शरीर से बांधा और घर से करीब आधा किलोमीटर दूर जंगल में खेत पर ले गया जहां सोमवार की सुबह तक उसने अकेले पांच फीट गहरा गड्ढा खोदा और उसमे शव दबा दिया। पिता द्वारा बेटी की गला घोंटकर हत्या किए जाने की घटना से 19 वर्षीय शिवानी की मां और उसके दोनों भाई समीर और सागर स्तब्ध रह गए और विरोध करने का साहस नहीं जुटा सके। बाद में मंगलवार को पत्नी ने पुलिस को घटना की सूचना दी। बुधवार की शाम पोस्मार्टम के बाद युवती का स्वजनों ने गांव जरारा के शमशान में अंतिम संस्कार कर दिया है। मुखाग्नि मृतका के छोटे भाई समीर ने दी। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि मृतक युवती शिवानी की मां की तहरीर पर आरोपित पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *