एम, डी न्यूज़ चैनल, मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा, व क्षेत्र अधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह , के दिशा निर्देशन में एवंम थाना मीरापुर प्रभारी राजीव शर्मा, के कुशल नेतृत्व में आज दिनाँक 21,05,2026, को थाना मीरापुर पुलिस टीम उपनिरीक्षक मदनपाल सिंह, उपनिरीक्षक योगेश तेवतिया, उपनिरीक्षक कामिल चौधरी, कांस्टेबल सर्वेश भाटी, व कांस्टेबल देवेश शर्मा, आदि ने संम्भलेडा नहर पटरी राजवाहे पर चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार आता दिखाई दिया। तो पुलिस टीम ने उसे रूकने का इशारा किया तो वह नहीं रुका तथा राजवाहे की पटरी की तरफ पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ भागने लगा पुलिस टीम ने भी बदमाश का पीछा किया ओर जवाबी फायरिंग की गई। जिसमें बदमाश वाहीद पुत्र यामीन निवासी ग्राम ललियाना थाना किठौर जनपद मेरठ, के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया लिया गया। बदमाश की कब्जे से , 01,तमंचा 315, बोर , 01, जिंदा कारतूस व , 01, खोका कारतूस, 01,मोटरसाइकिल, 01,पैन कार्ड बरामद किया गया। बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया बदमाश के ऊपर 15000 का इनाम भी घोषित है।थाना मीरापुर पुलिस द्वारा बदमाश के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *