MD न्यूज़, जिला ब्यूरो प्रमुख, नवीन कृष्णा।

देवघर। नगर थाना अंतर्गत आज रात्रि में कैलाशपुरी मोहल्ला निवासी मुन्ना मिश्रा पिता भोला मिश्रा के बंद घरों से अज्ञात चोरों द्वारा एल.ई.डी., बैटरी, इनवर्टर एवं अन्य सामानों की चोरी की गई। इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 134/26 दर्ज किया गया है।
इस कांड के उद्भेदन एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पूर्व से गठित टीम द्वारा कई माध्यमों से सूचना प्राप्त कर इस कांड का उद्भेदन करते हुए कल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का नाम, कृष कुमार पिता विकास बरनवाल,सा० सालोनाटांड़, थाना देवघर, भविष्य कुमार उर्फ छोटू पिता कपिल देव मोदी, सा० खपरोडीह, थाना रिखिया, आयुष कुमार पिता रूपेश कुमार,सा० खपरोडीह, इंजीनियर कॉलोनी, थाना रिखिया सभी जिला देवघर के रहने वाले हैं।‌
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के पास से बरामद किए गए सामानों में, लाल रंग का लहंगा, एक ट्रॉली बैग, दो कॉफी मशीन,
एक 32″ का एल.इ.डी. टीवी, एक सोनी कंपनी का इनवर्टर बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि दिन भर बंद पड़े मकान की रैकी करते हैं और मौका पाकर रात में घटना को अंजाम देते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed