रिपोर्ट-अंशु तिवारी

“गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दो – मॉब लिंचिंग रोको”
कुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी श्रीमती निधि पटेल को सौंपा

संभल, 23 मई 2026: आज गाय के नाम पर नफ़रत और खून-खराबा आम हो गया है। आए दिन मॉब लिंचिंग की ख़बरें आती हैं। इस विवाद को हमेशा के लिए खत्म करने का वक़्त आ गया है।

कुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इफ्तेखार अहमद क़ुरैशी ने आज तहसील सदर, संभल में उप जिलाधिकारी श्रीमती निधि पटेल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को संबोधित ज्ञापन सौंपकर केंद्र सरकार से पुरज़ोर मांग की है कि गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित किया जाए।

डॉ. क़ुरैशी का सीधा सवाल:
“जब देश की बहुसंख्यक आबादी गाय को सिर्फ पवित्र ही नहीं बल्कि ‘मां’ का दर्जा देती है, तो सरकार उसे राष्ट्रीय पशु घोषित करने से क्यों हिचक रही है?”

गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा मिलने से:

  • गाय के नाम पर हो रही हिंसा रुकेगी
  • भय मुक्त समाज का निर्माण होगा
  • न्याययुक्त माहौल कायम होगा
  • नफ़रत की जगह भाईचारा बढ़ेगा

डॉ. क़ुरैशी ने कहा: “हम राज्य और केंद्र सरकार से अपील करते हैं – अब देर मत कीजिए। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर देश को एक नया पैग़ाम दीजिए। कुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड, उत्तर प्रदेश इस ऐतिहासिक फैसले के लिए सरकार की हमेशा आभारी रहेगी।”

ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से हाफिज फखरे आलम जिला अध्यक्ष संभल, अशरफ कुरैशी, फररूख जफर खान, इब्राहीम कुरैशी, अजीम कुरैशी, हाफिज माज, रईस कुरैशी एडवोकेट, इफ्तेखार अहमद कुरैशी, तौफीक कुरैशी, तुफैल कुरैशी, मुत्तलिब कुरैशी आदि मौजूद रहे।

डॉ. इफ्तेखार अहमद क़ुरैशी
प्रदेश अध्यक्ष, कुरैश कॉन्फ्रेंस रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश

4 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *