रिपोर्टर:- विनीत तिवारी एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)

जनपद लखीमपुर खीरी में ससुर गणेश बेलदार की लाठी से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में खीरी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी कमल पुत्र शिवकुमार निवासी जिंसी अरनीखाना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने अपने ससुर गणेश बेलदार पर लाठी से हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।
खीरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed