एम.डी. न्यूज़, जिला ब्यूरो प्रमुख, नवीन कृष्ण ।

देवघर । जिले के रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रढ़िया नदी से 19 मई 2026 को बालू से ढका हुआ अर्धनग्न एक महिला का शव बरामद होने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में रिखिया थाना कांड संख्या 66 / 26 के तहत धारा 301 (1), 238 एवं 3 (5) बी.एन.एस के तहत अज्ञांत आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। देवघर पुलिस की विशेष टीम के द्वारा फॉरेंसिक जांच, तकनीकी साक्ष्य एवं स्थानीय लोगों के सूचना के आधार पर मामले की गहन जांच करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में श्रवण राउत उम्र 27 वर्ष, पिता गुजा राउत, राहुल कुमार उम्र 19 वर्ष, पिता हालधर मांझी एवं राबड़ी देवी उम्र 29 वर्ष, पति कैला यादव शामिल है। तीनों आरोपी गांव रढ़िया, थाना रिखिया, जिला देवघर के निवासी हैं। तीनों अभियुक्तों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।
पुलिस अनुसंधान से पता चला कि 16 मई 2026 की संध्या मृतिका नदी की ओर गई थी, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या कर दी गई। घटना को छिपाने के उद्देश्य से शव को पास के एक नदी में फेंक दिया। इसके बाद 18 की रात शव को नदी में बालू से ढक कर छुपाने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर शव को बालू में दबाने के लिए इस्तेमाल किया गया कुदाल भी नदी के किनारे झाड़ियां से बरामद कर लिया है। यहां हम बताते चलें कि, देवघर जिले में हत्या, साईबर क्राइम, नशा तस्करी एवं चोरी की वारदातों में वृद्धि हो रही है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” एवं देवघर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान “आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता” एवं “देवघर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर” यह केवल एक स्लोगन बनकर रह गया है। आए दिनों रोज घटना के वृद्धि को देखते हुए, पुलिस घटना को रोकने में तत्परता कम नाकाम ज्यादा साबित हो रही है। जिससे देवघर के निवासी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। इससे यह समझा जा रहा है कि पुलिस, घटना होने से पहले तत्पर नहीं है।, तभी अपराधी अपराध को अंजाम दे रहे हैं। या यूं कहें कि, पुलिस से ज्यादा तत्पर अपराधी हैं। जो की शहर या गांव में घटना को अंजाम दे रहे हैं। जबकि थाना दोनों जगह है। इससे ये साबित हो रहा है, कि पुलिस के आला अधिकारी या कांस्टेबल ज्यादातर ऑफिस में ही बैठकर समय बिताते हैं। पेट्रोलिंग कम होने के कारण घटनाएं ज्यादा हो रही हैं। जिससे कि अपराधियों में पुलिस की खौफ नहीं है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed