एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,मीरापुर। कुतुबपुर झाल गंग नहर पुल के पास आज दिनांक 24,05,2026, को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब अचानक तेज हवा चलने से एक पुराना यूकेलिप्टस (लिप्टिस) का पेड़ सड़क से गुजर रही कार पर गिर पड़ा। हादसे में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार सवार दादा-पोते को लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानिय लोगों की मदद से पेड़ को हटवाकर जाम खुलवाया गया।ओर यातायात सुचारु कराया गया। अवगत करा दे कि। आदित्य पुत्र पवन कुमार, निवासी ग्राम तुल्हेडी तहसील जानसठ अपने दादा सत वीर के साथ जानसठ से अपने गाँव लौट रहा था। जैसे ही कार कुतबपुर गंगनहर पर पहूँची तभी अचानक एक पेड तेज हवा चलने के कारण पेड़ कार पर गिर गया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार पर पेड़ गिरने से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार सवारो को कार के शीशे व खिड़कीया तोड़कर बाहर निकाला जिससे उनकी जान बच सकी कार सवारो ने चैन की सांस ली ओर लोगों का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *