एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,,मीरापुर। कस्बे के मुस्लिम युवाओं ने सामाजिक सौहार्द और गौ संरक्षण को लेकर एक अनोखी पहल करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रार्थना पत्र भेजकर गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है। इस पहल को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। युवाओं का कहना है कि उनका उद्देश्य गोवंश संरक्षण के प्रति लोगों और सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। मीरापुर क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं द्वारा हस्ताक्षरित इस प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय में गौशालाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं है। पर्याप्त व्यवस्था और देखरेख के अभाव में बड़ी संख्या में गोवंश सड़कों पर आवारा घूमने को मजबूर हैं। इससे न केवल गौवंश को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। पत्र में युवाओं ने उल्लेख किया कि कई स्थानों पर गायों को पर्याप्त चारा और स्वच्छ पानी तक उपलब्ध नहीं हो पाता। भूख-प्यास और लापरवाही के कारण बड़ी संख्या में गोवंश बीमार होकर दम तोड़ देते हैं। वहीं, सड़क किनारे घूमने वाली गायें आए दिन हादसों का शिकार हो रही हैं। युवाओं ने प्रधानमंत्री से इस विषय को गंभीरता से लेते हुए गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और गोवंश संरक्षण के लिए प्रभावी नीति लागू करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि यह अभियान हाल ही में मौलाना महमूद मदीनी के एक बयान के बाद शुरू हुआ। अभियान में मीरापुर चैयरमेन जमील मलिक, अक्की किंग, रिजवान सैफी, डॉ. अलीम, डॉ. आमिर, अरमान अंसारी, जावेद अब्बासी, शादाब राजपूत, अकरम मेवाती समेत सैकड़ों मुस्लिम युवाओं ने भाग लिया। युवाओं का कहना है कि भारत के हर नागरिक की गाय की सुरक्षा ओर देखभाल करने की जिम्मेदारी है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed