सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में कार्रवाई
नसीम अहमद
स्योहारा। स्योहारा थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच गाली-गलौच, मारपीट और सड़क पर हंगामे के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि विवाद के दौरान सड़क यातायात बाधित किया गया और सरकारी कार्य में भी रुकावट उत्पन्न की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 23 मई को उपनिरीक्षक शिवानैन की तहरीर के आधार पर थाना स्योहारा में मुकदमा अपराध संख्या 191/26 दर्ज किया गया था। मामले में आरोप लगाया गया कि दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही सड़क पर अवरोध उत्पन्न कर यातायात प्रभावित किया गया और पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने का प्रयास किया गया।
मामले में थाना स्योहारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाल्मीकि बस्ती निवासी रोहित, सौरभ, राजा, नवीन, आकाश, शुभम, रोकी और गौरव को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और सार्वजनिक व्यवस्था में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। थाना स्योहारा पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक समयपाल सिंह, हेड कांस्टेबल बृजपाल सिंह, हेड कांस्टेबल नवीन जोशी, कांस्टेबल अमजद, प्रदीप कुमार और अंकुश सिरोहा शामिल रहे।

