नसीम अहमद

स्योहारा। स्योहारा थाना पुलिस ने महिला की हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह मामला ग्राम बेरखेड़ा का है। वादी सतवीर सिंह निवासी अनवरपुर चंडिका थाना अफजलगढ़ ने थाना स्योहारा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहन के साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई। मामले में सुनील कुमार, जोगेंद्र और धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
घटना के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी सुनील कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। पुलिस जांच के दौरान मृतका के शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की बात भी सामने आई थी, जिसके बाद मामला और गंभीर हो गया।
अब थाना स्योहारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी जोगेंद्र पुत्र हीरा सिंह और धर्मेंद्र पुत्र हीरा सिंह निवासी ग्राम बेरखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जोगेंद्र के खिलाफ पहले से भी एक मुकदमा दर्ज है, जबकि धर्मेंद्र का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed