संवाददाता-जितेंद्र ठाकुर आगरा मंडल ब्यूरो चीफ मथुरा

वार्ड नंबर 9 के मतदाताओं ने की जिला पंचायत सदस्य के निर्माण कार्यों की सराहना: जिला पंचायत सदस्य आर पी सिंह के निर्माण कार्यों की सराहना की , क्षेत्र की जनता ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य के रूप में विकास महापुरुष मिला है।*
बताते चलें कि मथुरा जिले के अंतर्गत छाता विधानसभा के अंतर्गत वार्ड नंबर 9 के वर्तमान जिला पंचायत सदस्य आर पी सिंह ने आज दिनांक 25/5/26 में अपने निर्माण कार्यों की समीक्षा कराते हुए कहा कि जनता ने मुझ पर भरोसा जताया है तो मेरा परम कर्तव्य बनता है विकास करना, बरका, धानौता, रूपनगर फूलगडी शेरनगर मझोई बढ़ा, शहजादपुर क्षेत्र की जनता ने कहा कि इससे पहले इन गांवों के लिए कच्चे रास्ते थे,बरसात के दिनों में निकलना मुश्किल हो जाता था। आज शेकसाई से और शेरगढ़ तक बृज चौरासी कोस की परिक्रमा का निर्माण कार्य का श्रेय जिला पंचायत सदस्य को ही जाता है। वार्ड नंबर 9 की जनता में इस बात की खुशी है उनकी समस्या को अंतिम बिंदु तक समाधान कराने वाले जन प्रतिनिधि जैसे कि आर पी सिंह को ही आगामी विधानसभा चुनाव में सफल बनाने का मूड बना लिया है । मथुरा के छाता क्षेत्र के वार्ड नंबर-9 से जिला पंचायत सदस्य आर.पी. सिंह द्वारा उठाए गए प्रमुख विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मेरी प्रथम प्राथमिकता बृज चौरासी कोस की परिक्रमा का सुंदरीकरण, चौड़ीकरण, कराया। बरका से बीरी सिंह प्रधान ने कहा कि हमारा जनप्रतिनिधि आर पी सिंह को ही हम अपना विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। धानौता से महेश पंडित ने भी उनके विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि वास्तव में जनता की समस्या के समाधान हेतु अंतिम बिंदु पर कार्य करने वाले गुण आर पी सिंह में है। उन्होंने वार्ड नंबर 9 में विकास की गंगा बहाते हुए वास्तविक रूप प्रदान किया है। रूपनगर से डाक्टर मोहनसिंह ने भी बड़ी गहनता से विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत सदस्य आर पी सिंह के निर्माण कार्यों का गुणगान करना बहुत ही कम है। मोहरपाल प्रधान ने कहा कि क्षेत्र के बहुत से तालाब सरोवरों की कायापलट कर दी। पवन यदुवंशी ने जिला पंचायत सदस्य के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता को नर्क से निकालने का काम केवल आर पी सिंह ने ही किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *