रिपोर्ट-रामानंद सागर

बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया ने महोबा जनपद की दलित छात्रा के साथ हुये सामूहिक दुष्कर्म मानवीय यातनाओं और प्रदेश की बदहाल कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश लखनऊ माध्यम जिलाधिकारी बाराबंकी को ज्ञापन (अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिव कुमार वर्मा) को देते हुये कहा कि, हम सभी जनपद बाराबंकी के कांग्रेसजन इस ज्ञापन के माध्यम से आपका ध्यान उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में एक होनहार दलित छात्रा जो कि, नीट की तैयारी कर रही थी। के साथ हुई अत्यन्त ह्रदय विदारक और शर्मनाक घटना की ओर आकर्षित कराना चाहतें है कि, कोंिचंग से लौटते हुये उक्त छात्र का अपहरण कर 16 दिनों तक प्रयागराज में बन्धक बनाकर रखा गया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

तथा सिगरेट से जलाकर मानवीय यातनाऐं दी गई और जबरन शादी कराने की कोशिश की गई। ऐसी पूरे प्रदेश में आये दिन घटना घटित हो रही है। जो मानवता को झकझोर कर रही है। पूरे प्रदेश की कानून वयवस्था काफी दैनीय हो चुकी है। बलत्कार, डकैती, हत्याऐं पूरे प्रदेश में किसी न किसी जिले में आये दिन ऐसी घटनाऐं घटित हो रही है। कानून व्यवस्था ताक पर रखकर आम जनमानस के साथ आये दिन ऐसी घटनाऐं घटित होती है। एवं प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। हम कांग्रेसीगण महोबा कि इस गम्भीर घटना पर निम्नलिखित मांग करते हैं कि, दोषियों पर त्वरित वा कठोर कार्यवाई कर अविलम्ब गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाये एवं कठोरतम सजा दिलायी जाये।


पीड़ित परिवार की सुरक्षा छात्र और उसके परिवार को तत्काल प्रभाव से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की जाये ताकि उनको किसी भी प्रकार का भय ना रहे।
समुचित आर्थिक एवं चिकित्सीय सहायता पीड़ित को शारीरिक और मानसिक आभास से उभरने के लिये सरकार की ओर से सर्वोत्तम मुफ्त चिकित्सा और परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा सहायता प्रदान की जाये।
सांसद तनुज पुनिया ने कानून व्यवस्था में सुधार के नजरिये से प्रदेश में महिलाऐं और बेटियों के खिलॉफ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने की बात कही एवं प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किये जायें। उन्होने कहा कि, यदि जल्द से जल्द इन अपराधियों पर कोई कार्रवाई नही होती है तो हम कांग्रेसीगण इस लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने पर विवश हो जायेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन वा प्रशासन की होगी।
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से पूर्व सांसद ए0पी0 गौतम, बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, पूर्व प्रवक्ता सरजू शर्मा, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, अजीत वर्मा, मोहम्मद इजहार, इरफान कुरेेशी, राम हरख रावत, शिव बहादुर वर्मा, जयन्त गौतम, शिव बहादुर वर्मा, वीरेन्द्र कुमार यादव, शाइस्ता अख्तर, अरविन्द सिंह, जयन्त गौतम, आर0डी0राव, मोहम्मद वसीन, फरीद अहमद, मोहम्मद जीशान, जितेन्द्र कुमार, देवेन्द्र प्रताप, राकेश तिवारी, शिव देवी वर्मा, आदि लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *