रिपोर्ट-रामानंद सागर

बाराबंकी के सतरिख थाना क्षेत्र के गेंदूवर गांव में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। दोनों के शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर सुनसान स्थान पर पेड़ की अलग-अलग डालियों से लटके मिले। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृत युवक की पहचान गेंदूवर निवासी रोहित (25) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी। उसकी पत्नी मूक-बधिर है तथा दंपति की कोई संतान नहीं थी।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *