(तहसीलदार बिल्सी प्रभा सिंह ने लगाया परिसर में पौधा )

नगर वासियों ने यज्ञ यात्रा का किया फूलों से स्वागत

एम डी न्यूज़ संवाददाता प्रशांत जैन बिल्सी बदायूँ

बिल्सी(बदायूँ)।तहसील क्षेत्र के यज्ञ तीर्थ गुधनी में आर्य समाज के तत्वावधान में होने वाले यज्ञ महोत्सव 2026 से पूर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर बिल्सी में आचार्य संजीव रूप के निर्देशन में यज्ञ यात्रा नगर बिल्सी के साहवगंज से आरंभ हुई,इस यात्रा का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानदेवी सागर व पूर्व चैयरमैन ओमप्रकाश सागर ने किया , साथ ही विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने साथ में पैदल चलकर नगर भ्रमण किया और नगर वासियों को यज्ञ का आमंत्रण दिया सबसे पहले यज्ञ यात्रा तहसील परिसर में पहुंची जहां तहसीलदार प्रभा सिंह एवं चेयरमेन ज्ञानदेवी सागर ने पौधारोपण किया , इसके पश्चात यात्रा बिल्सी कोतवाली/थाना परिसर में पहुंची ,यहां भी एक वृक्ष लगाया गया ,उसके पश्चात यात्रा नगर में भ्रमण करती हुई यात्रा नगर पालिका होती हुई पुनः साहबगंज में आकर संपन्न हुई । नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा करके यज्ञ यात्रा का स्वागत किया तथा नगर के अनेक स्थानों पर लोगों द्वारा जलपान कराया गया । लोगो को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर ने कहा “यज्ञ महोत्सव पर्यावरण की शुद्धि तथा समाज सुधार, बच्चों में संस्कार भरने तथा लोगों को राष्ट्र के प्रति जागरूक करने का एक अभियान है जो आर्य समाज गुधनी के आचार्य संजीव रूप द्वारा चलाए जा रहा है ।सभी नगर वासियों को उत्सव में भाग लेना चाहिए ! विधायक प्रतिनिधि नवनीत शाक्य ने कहा कि आचार्य संजीव रूप द्वारा पिछले 24 सालों से किया जाने वाला अनुष्ठान समाज के लिए एक नई दिशा देता है, सभी में ऊर्जा भरता है सबको धार्मिक बनाता है ।इस मौके पर अजीत सक्सेना , वकील संगठन , गोपाल गुप्ता, गणेश महेश्वरी ,दिनेश वार्ष्णेय तथा अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा यात्रा के लोगो को जलपान कराया ,आर्य समाज के प्रधान बद्री प्रसाद आर्य ने बताया 28 मई को 500 सम्मेलन होगा जिसमें बच्चे अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे । 29 मई को 51 कुंडीय यज्ञ आरंभ होगा ।जो 31 मई तक चलेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *