• जनपद कन्नौज एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम व थाना कोतवाली गुरसहायगंज पुलिस द्वारा अन्तर्राज्यीय अवैध शराव गैंग अवैध अंग्रेजी शराव आईशर केंटर गाड़ी बयूरामद । बहुयामी समाचार एम डी न्यूज के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।

कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध/अपराधियों एवं मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर कुलवीर सिंह के नेत्रत्व में नि0 त्रदीप सिंह प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस मय टीम, प्र0नि0 अजय कुमार अवस्थी थाना गुरसहायगंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 25.05.2026 समय 05.30 बजे समधन फ्लाइओवर के पास जीटी रोड़ पर मुखविर खास की सूचना पर अभि0गण 1.जगदीश कुमार पुत्र स्व0 इकबाल सिंह निवासी ग्राम भांवर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा तथा 2. अभि0 विजय पुत्र सहदेव निवासी ग्राम व थाना फरमाना जिला सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से आईशर केंटर गाड़ी नं0 यूपी17एटी3522 में 142 पेटी अवैध अंग्रेजी शराव (BLUE STROKE WISKY) बरामद किया गया । उपरोक्त अभि0गण के विरूद्ध मु0अ0सं0 233/26 धारा 60/63/72 आवकारी अधि0 थाना कोतवाली गुरसहायगंज पर पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभि0गण का विवरणः-

  1. जगदीश कुमार पुत्र स्व0 इकबाल सिंह निवासी ग्राम भांवर थाना गन्नौर जिला सोनीपत हरियाणा ।
  2. विजय पुत्र सहदेव निवासी ग्राम व थाना फरमाना जिला सोनीपत हरियाणा।

पूछताछ का विवरणः- अभि0गण ने पूछताछ पर बताया कि हम लोग यह शराब हरियाणा से सस्ते दामों पर लेकर बिहार मुजफ्फरपुर में डिलीवरी देते है । विहार में शराव पर प्रतिबन्ध है तो यह शराव वहाँ पर ऊंचे दामों में विक्री कर देते है । इससे जो पैसा हमें प्राप्त होता है उसे बराबर -बराबर हिस्सा करके आपस में बाँट लेते हैं जिससे हम अपने परिवार का पालन पोषण व अपने शौक पूरे करते है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *