पुलिस चौकी सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों पर गूंजते रहे बजरंगबली के जयकारे प्रसाद वितरण
तहसील क्षेत्र मोहनलालगंज थाना नगराम हरदोइया बाजार पुलिस चौकी पर आज बड़े ही श्रद्धा भाव से भंडारे का आयोजन किया गया साथ ही साथ अंजनी पुत्र हनुमान जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर सुंदरकांड का प्रारंभ हुआ और देर तक चलता रहा जिसमें क्षेत्रवासी व ग्राम वासियों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से सुंदरकांड का आनंद लिया इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तगण क्षेत्र पत्रकार बंधु भी काफी संख्या में उपस्थित रहे तथा चौकी प्रभारी सहदेव पवन कुमार उपेंद्र हाशिम खान बड़ी उत्सुकता के साथ भंडारे का आयोजन किया तथा क्षेत्र के कई विभिन्न प्रतिष्ठानों में विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। भीषण गर्मी में आम जनता और राहगीरों के लिए पूड़ी-सब्जी और ठंडे शर्बत/पानी का प्रसाद वितरित कर पुलिस और जनता के बीच आपसी सौहार्द और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश की गईप्रमुख स्थानीय पुलिस थानों, चौकियों के प्रभारियों और व्यापारियों द्वारा ये जन-कल्याणकारी आयोजन किए गए. भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों को ठंडा पानी, शरबत और पूड़ी-सब्जी का प्रसाद ससम्मान वितरित किया गय इन आयोजनों से पुलिस और आम जनता के बीच की दूरी कम होती है और सामाजिक समरसता बढ़ती है इसी क्रम में रसूलपुर पाठशाला बाजार स्थित समाजसेवी सुधीर शुक्ला के नेतृत्व में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ो भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *