बहुयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी। पिपरिया धनी गांव में ग्रामीण पिछले 10 वर्षों से एक पक्की सड़क के निर्माण की मांग कर रहे हैं। गोला-मोहम्मदी हाईवे से गांव के अंदर तालाब के पास से होकर जाने वाला यह कच्चा रास्ता ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या बना हुआ है। क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने इस रास्ते को ठीक कराने का आश्वासन दिया है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान या क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बरसात के दिनों में यह कच्चा मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है, जिससे गांव का संपर्क कट जाता है और ग्रामीणों को कई किलोमीटर घूमकर गांव तक पहुंचना पड़ता है।

इस रास्ते के बन जाने से हजारों लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी और उन्हें दूसरे लंबे रास्तों से नहीं गुजरना पड़ेगा। यह मार्ग केवल पिपरिया धनी ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों को भी जोड़ता है, जिससे यहां दिनभर लोगों का आवागमन बना रहता है। स्कूली बच्चे और छात्र-छात्राएं भी इसी रास्ते से विद्यालय आते-जाते हैं, लेकिन बारिश में उन्हें वैकल्पिक मार्ग तलाशने पड़ते हैं।ग्रामीण रविंद्र राठौर, राहुल, नितेश, अमन, राजपाल, गोपी, विवेक, सुरेश, सूरज, अर्पित, प्रांशु, कारण, अमर सिंह, कमल, दीपू सहित अन्य लोगों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि हर विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नेताओं से सड़क बनवाने की मांग की जाती है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह से जानकारी करने पर उन्होंने रास्ते को सही कराने का आश्वासन दिया है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *