वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़

अयोध्या जनपद के लिए गर्व का विषय, स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चंद्रामऊ स्थित अकबर अली क्लिनिक के संचालक डॉ. मोहम्मद गुफरान को प्रतिष्ठित “नेशनल आइकन अवार्ड” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. मोहम्मद गुफरान ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए बेहद गर्व और प्रेरणा का क्षण है। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा ही उनका सबसे बड़ा उद्देश्य है और आगे भी वह गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।
इस सम्मान समारोह में प्रसिद्ध अभिनेता राजा मुराद द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों और मरीजों में खुशी की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर भी लोग डॉ. गुफरान को लगातार बधाइयाँ दे रहे हैं।
डॉ. गुफरान ने कहा —
“यह अवार्ड केवल मेरा नहीं बल्कि उन सभी लोगों का है जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया। यह सम्मान मुझे समाज और स्वास्थ्य सेवा के प्रति और अधिक जिम्मेदारी से कार्य करने की प्रेरणा देता है।”
क्षेत्र के लोगों ने कहा कि डॉ. गुफरान हमेशा मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं और कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के लिए जाने जाते हैं। उनके इस सम्मान से पूरे क्षेत्र का मान बढ़ा है।

नेशनलआइकनअवार्ड #डॉमोहम्मदगुफरान #स्वास्थ्यसेवा मौके पर बड़ी हस्तियां रही मौजूद

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed