वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल
आगामी बकरीद पर्व को लेकर मंगलवार को कोतवाली रुदौली परिसर में कुर्बानी करने वाले लोगों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहार को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने शासन एवं उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर ही की जाए तथा साफ-सफाई, कानून व्यवस्था और प्रशासनिक नियमों का विशेष रूप से पालन किया जाए। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री साझा न करने की भी अपील की
अधिकारियों ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने तथा बकरीद का त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और शांति के साथ मनाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में क्षेत्र के गणमान्य लोग, धर्मगुरु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *