एम.डी.न्यूज़,जिला ब्यूरो प्रमुख, नविन कृष्ण।

देवघर। देवघर के बुढ़ई थाना अंतर्गत दिलीप तूरी नामक व्यक्ति उम्र 21 वर्ष के गुमसूदगी से संबंधित आवेदन थाना में प्राप्त हुआ इसके संबंध में बुढ़ई थाना सन्हा सं० 13 / 26 दर्ज किया गया। किसी बीच आवेदन करता को आस – पास के लोगों से पता चला उसके बेटे को मार कर कहीं गायब कर दिया गया है। इसके संबंध में 20/5/26 को उनके लिखित शिकायत पर बुढ़ई थाना कांड सं० 22 / 2026 दिनांक 20 / 05 / 2026 धारा 301 (1) / 238 / 3 ( 5 ) बी.एन.एस. 2023 के अंतर्गत पिंटू तूरी उम्र करीब 21 वर्ष पिता जय कुमार तूरी, धीरज कुमार पूरी उम्र करीब 30 वर्ष, बलिराम तूरी, रविंद्र तूरी उम्र करीब 23 वर्ष, पिता बुधन तूरी सभी सा० बुढ़ई थाना बुढ़ई, जिला देवघर के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।


सभी आरोपियों को थाना में पूछताछ के आधार पर इनके द्वारा अपना अपराध कबूल किया और उनके निशान देही पर वन विभाग के ऑफिस से 200 मीटर की दूरी पर घने जंगल के बीच पानी के सूखे नाले में एक मानव कंकाल पाया गया। तत्पश्चात कांड के आवेदन को सूचित करते हुए घटनास्थल पर बुलाकर मानव कंकाल के पास पड़े हुए साक्ष्य काले रंग का पैंट एवं काले रंग का चेकदार शर्ट, घड़ी के चैन जैसा ब्रेसलेट, एवं हाथ में लाल रंग का मौली धागा से पहचान करते हुए आवेग में स्वीकार किया कि यह मानव कंकाल हमारे ही बेटे दिलीप तूरी का है। इसके साथ ही घटनास्थल के समीप झाड़ी से लगभग 29 इंची का बांस की लाठी और लगभग 25 इंची का लोहे का एक कुदाल अभी जप्त किया गया है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed