देवघर। सारवां थाना अंतर्गत अज्ञात चोरों द्वारा दिनांक 24/0 5/ 2026 के रात्रि को अज्ञांत चोरों द्वारा जिरूलिया मध्य विद्यालय का ताला तोड़कर रसोई घर से कई सामानों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इस संबंध में विद्यालय द्वारा कांड सं० 63/2026 दिनांक 25/05/2026 धारा 303 (2) / 317 (2) बी.एन.एस. दर्ज किया गया।

देवघर पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में दो अभियुक्त, अनुज कुमार दुबे पिता स्व.अरविंद दुबे ग्राम डेहरी डीह थाना सोनो जिला जमुई (बिहार), अविनाश कुमार मिश्रा पिता अवध किशोर मिश्रा ग्राम जिरूलिया थाना सारवां जिला देवघर को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी किए गए, एक गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, अल्युमिनियम की कढ़ाही, झांझरा, 10 ली० का प्रेशर कुकर, चावल छानने वाला बांस का डलिया, लोहे की कढ़ाही, अल्युमिनियम का डेकची, बच्चों के बैठकर खाने की दरी, प्लास्टि का पाइप, स्टील का गमला बरामद किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *