एम.डी.न्यूज़, जिला ब्यूरो प्रमुख, नवीन कृष्ण।

देवघर। “आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता” एवं “देवघर पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर” अभियान के तहत, देवघर नगर थाना द्वारा साईबर अपराधी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के मद्देनज़र नगर थाना को गुप्त सूचना के आधार पर देवघर में संदिग्ध साईबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान में पुलिस ने पॉंच साइबर अपराधियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में अयूब अंसारी उम्र करीब 26 वर्ष पिता गुलाम हुसैन सा० पदनीयां, मुस्तफा अंसारी उम्र करीब 40 वर्ष पिता लाल मोहम्मद सा० जोगीडीह, बाबर अंसारी उम्र करीब 33 वर्ष पिता मो० बरकत अंसारी सा० पदनीयां, इरफान अंसारी उम्र करीब 29 वर्ष पिता बरकत अंसारी एवं समीद अंसारी उम्र 31 वर्ष पिता मुस्तकीम अंसारी सा० पचरुखी सभी थाना मार्गोमुंडा अंतर्गत निवासी हैं।
गिरफ्तार हुए अभियुक्तों के पास से 11 मोबाइल फोन, 24 सिम कार्ड, नगद 1,22,062 रुपए, एक चार पहिया वाहन एवं एक दो पहिया वाहन बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में बरामद मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड का उपयोग साइबर ठगी में उपयोग किए जाने की पुष्टि हुई है।
जांच दौरान में यह बात सामने आई है कि अभियुक्त ठगी से प्राप्त राशि को ए.टी.एम. से निकलकर कमीशन के आधार पर नगद उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *