बहुयामी समाचार एम डी न्यूज के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।

  • छिबरामऊ कन्नौज/बताते चले कि दिनांक 25.05.2026 अपराह्न थाना छिबरामऊ क्षेत्र के बनवारी नगर में हुई महिला की हत्या के सम्बन्ध में मृतिका के पति राजीव वर्मा ने प्रार्थना पत्र दिया कि वह अपने पुत्र सुभांशु के साथ अपनी दुकान से घर आया तो देखा कि घर का गेट खुला हुआ था तथा उसकी पत्नी कमरे के अन्दर बेड पर मृत अवस्था मे पडी थी और नाक से खून आ रहा था तथा चेहरे पर चोट के निशान थे देखने पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा हत्या करना लग रहा है। घर के पास गली मे लगे सीसीटीवी कैमरे में एक अज्ञात व्यक्ति लाल मोटरसाइकिल से पैदल जाते हुए दिखाई दे रहा है। प्राप्त प्रार्थना के आधार पर थाना छिबरामऊ पर मु0अ0सं0 233/26 धारा 103(1) बी0एन0एस0 बनाम अज्ञात व्यक्ति पंजीकृत किया गया।
    विवेचनात्मक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 28.05.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर छिबरामऊ फर्रूखाबाद रोड़ इण्डियन पैट्रोल पम्प से पहले रोड़ के किनारे थाना छिबरामऊ पुलिस,एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त शालू उर्फ शल्लू पुत्र फुंदन उम्र करीब 37 वर्ष निवासी मोहल्ला जेरकिला थाना छिबरामऊ जनपद कन्नौज की गिरफ्तारी हेतु कार्यवाही की जा रही थी। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई, जिसमें एसओजी/थाना छिबरामऊ पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की जिसमें उपरोक्त अभियुक्त घायल हो गया तथा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से बरामद 06 अंगूठी पीली धातू व एक छल्ला हाथ की अंगुँली का एक जोड़ी झुमकी , एक जोड़ी टॉप्स , एक जंजीर पीली तथा एक मोटर साइकिल व एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस व 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर एवं एक अदद फोन व 500/ रूपये बरामद हुए जिसे इलाज हेतु सरकारी अस्पताल भेजा गया । CHC छिबरामऊ में उपचाराधीन के अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । अभियुक्त शालू उपरोक्त का कोई आपराधिक इतिहास नही है ।
    पूछताछ का विवरण- पूछताछ पर अभियुक्त शालू उर्फ शल्लू उपरोक्त ने बताया कि वह राजीव वर्मा की गाड़ी 03 साल चला चुका था इसलिये मुझे राजीव वर्मा के घर की पूरी जानकारी थी कि यह लोग कब अपनी दुकान के लिये निकलते है और कब वापस आते है । दिनांक 25.05.2026 को समय करीब 01.40 बजे मै राजीव वर्मा के घर गया तथा उनकी पत्नी मंजू वर्मा जो घर पर अकेली थी उनसे करीब 02 घंटे घरेलू बाते करता रहा। मेरे ऊपर लोगो का करीब 6-7 लाख का कर्जा है जिसको लेकर लोग मुझे परेशान करते है। उसी के चलते मैने मंजू वर्मा से 30 हजार रूपये उधार मांगे तो मंजू वर्मा ने पैसे देने से मना कर दिया तब मैने उनके चेहरे पर घूसों से वार किया और वह बेहोश होकर गिर पड़ी और मैने उसका पहने हुए जेवर 06 अंगूठी पीली धातू व एक छल्ला हाथ की अंगुँली का एक जोड़ी झुमकी , एक जोड़ी टॉप्स , एक जंजीर पीली धातू तथा उनके घर पर खडी एक मोटर साइकिल लेकर चला गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed