रिपोर्टर आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

लखीमपुर खीरी, 28 मई 2026। लखीमपुर – ईदगाह मथना में ईद उल अज़हा की नमाज अमन शांति, और सौहार्द सुरक्षा के साथ पढ़ी गई जिसमें कोरैया जंगल, बेरिहातारनपुर लालपुर, चुनमुनपुर, घोसियाना क्षेत्र के सभी लोग मौजूद थे।
नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मुल्क की खुशहाली, अमन चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआएं मांगी और सुरक्षा कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जनपद भ्रमण के दौरान ईद की नमाज के अवसर पर वहां के धर्मगुरु मस्जिदों के इमाम व मौलाना से मुलाकात की गई तथा शांति सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुलकर त्योहार मनाया गया। और लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी ।


बच्चों और युवाओं में त्यौहार को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। नमाज के बाद लोगों ने घर पर कुर्बानी की रस्म अदा की और जरूरतमंदों की मदद की। त्योहार को सकुशल संपन्न करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दिया। प्रशासन की सतर्कता और लोगों के सहयोग से पूरे क्षेत्र में ईद उल अज़हा का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed