बहुयामी समाचार एम डी न्यूज के लिए वाइस ब्यूरो चीफ अखिलेश राजपूत की खास रिपोर्ट।

कन्नौज/बताते चले कि पुलिस अधीक्षक महोदय कन्नौज विनोद कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक कन्नौज अजय कुमार के कुशल निर्देशन मे, क्षेत्राधिकारी नगर कन्नौज कुलवीर सिंह के पर्यवेक्षण में एवं थाना प्रभारी कोतवाली कन्नौज जितेन्द्र प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 29.05.2026 को अभियुक्त तसलीम को अभियुक्त के घर मोहल्ला हम्माली पुरा में व अभियुक्त अंकुर सैनी उर्फ बोरा को अभियुक्त के घर मोहल्ला हरदेव गंज से गिरफ्तार किया गया तथा कब्जे से चोरी गये कुल 3,67,000/- रुपये नगद सम्बन्धित मु0अ0सं0 299/2026 धारा 305 (ए) बी0एन0एस0 बरामद हुये । तथा मु0अ0सं0 279/2026 धारा 303(2) BNS थाना कोतवाली कन्नौज जनपद कन्नौज में भी अभियुक्तगण ने चोरी करना स्वीकार किया है जिसके चोरी किये गये 3,000/- रू0 बरामद किये गये । थाना कोतवाली कन्नौज पर विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तगण उपरोक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 28.05.2026 को वादी श्री डा0 अरविन्द कुमार दुबे पुत्र स्व0 श्री नवीन चन्द्र दुबे निवासी मो0 हरदेवगंज थाना व जिला कन्नौज के घर से 3,67,000/- रुपये चोरी कर लेने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कन्नौज पर मु0अ0सं0 299/2026 धारा 305 (ए) बी0एन0एस0 पंजीकृत कराया था । जिस पर कोतवाली कन्नौज पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये प्रकाश मे आये अभियुक्तगण को मय चोरी 3,67,000/- रू0 सहित गिरफ्तार किया गया व मु0अ0स0 279/2026 धारा 303(2) BNS से सम्बन्धित वादी शिवम राजपूत पुत्र मकरन्द सिंह राजपूत निवासी मुकरी टोला थाना व जिला कन्नौज के घर में रखे गुल्लक में रखे 25,000/- रू0 चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली कन्नौज पर मु0अ0स0 279/2026 धारा 303(2) BNS पंजीकृत कराया था जिसमें अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी के 3,000 रू0/- सहित गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *