एमडी ब्यूरो/प्रयागराज:उत्तर प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों और कर्मचारियों की बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य कर दी गई है। इसी आधार पर अब उनका वेतन बिल बनेगा। इस बाबत शिक्षा निदेशक माध्यमिक डॉ. सरिता तिवारी ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखा है।विद्यालयों में शिक्षक समय से पहुंचें इसलिए बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था की गई है। प्रदेश के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में बायोमीट्रिक मशीनें लगा दी गई हैं।अपर मुख्य सचिव ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक और वित्त नियंत्रक माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को पत्र लिखकर बायोमीट्रिक उपस्थिति के आधार पर वेतन बिल तैयार करने की व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा निदेशक ने इस संबंध में लिखा पत्र

शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पत्र में कहा गया है कि संस्था प्रधान द्वारा अनिवार्य रूप से शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के वेतन बिल के साथ बायोमीट्रिक उपस्थिति प्रस्तुत की जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *