
दिनेश गुप्ता अमेठी से एम डी न्यूज़
अमेठी। ज्येष्ठ माह के पांचवे मंगलवार के पावन अवसर पर अमेठी-धम्मौर मार्ग स्थित श्री का पुरवा में श्रद्धा, आस्था और सेवा भाव के साथ भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद हुई, जिसके उपरांत राहगीरों एवं श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जा रहा है।भंडारे में श्रद्धालुओं और राहगीरों को छोला-चावल, शर्बत तथा शीतल जल वितरित किया जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य से राहगीरों को राहत मिल रही है और लोग आयोजकों के प्रयास की सराहना कर रहे हैं।इस दौरान प्रमोद शुक्ला, गप्पू पाण्डेय, राम कुमार वर्मा, हरिश्चंद्र यादव, श्रीराम यादव, सुनील शुक्ला, विशाल गुप्ता, हनुमंत लाल तिवारी, सक्षम शुक्ला, अंकित तिवारी, रंग बहादुर यादव, अनमोल शुक्ला सहित अन्य लोग सेवा कार्य में पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ मानव सेवा का भाव भी देखने को मिल रहा है।
