निचलौल (महराजगंज): सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आज निचलौल थाना पुलिस ने एक बड़ा अभियान चलाया। पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर चेकिंग लगाकर नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

​अभियान के दौरान निचलौल पुलिस ने विशेष रूप से उन वाहनों को निशाना बनाया, जिन पर अवैध रूप से काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) लगाई गई थी या जो नियमों के विरुद्ध हूटर और सायरन बजाकर सड़कों पर दौड़ रहे थे। पुलिस ने ऐसे कई वाहनों को रोककर मौके पर ही उनकी काली फिल्म को उतरवाया और हूटर जब्त किए।

​थाना प्रभारी अंकित सिंह के नेतृत्व में चली इस चेकिंग ड्राइव में नियमों का उल्लंघन करने वाले दर्जनों वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत चालान काटा गया। पुलिस प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।

निचलौल थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने कहा,- “यातायात नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगाना या अनाधिकृत रूप से हूटर का इस्तेमाल करना कानूनन अपराध है। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

​इस कार्रवाई की स्थानीय जनता ने भी सराहना की है, क्योंकि इससे सड़कों पर हुड़दंग और वीआईपी कल्चर के दिखावे पर लगाम लगेगी।

29 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *