शोएब की रिपोर्ट चन्दौली
चन्दौली:जिला के मुगलसराय (डीडीयू) स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 और 2 पर स्थित हजरत सैयद लाइन शहीद बाबा का 241 वा उर्स मंगलवार को शांतिपूर्वक ढंग मनाया गया। इस वर्ष उर्स के दौरान ढोल-नगाड़े, गाजा-बाजा का प्रयोग नहीं किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि इस बार कोई मेला भी नहीं लगाया जाएगा।

यह निर्णय उर्स को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से लिया गया है।लाइन शहीद बाबा मजार के सेक्रेटरी मास्टर समिउलाह साहब ने ज़ायरीनों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे बाबा के मजार पर आकर शांतिपूर्वक ज़ियारत करें और फातिहा पढ़े कर अपने घर को चले जाये। उन्होंने यह भी सूचित किया कि रात 9:00 से 10:00 बजे तक मजार बंद कर दी जाएगी, इसलिए सभी श्रद्धालु समय पर अपनी ज़ियारत पूरी कर लें।मजार मुजावर श्री आजाद जी ने बताया की उनको रेलवे पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग मिल रहा है। उर्स को शांतिपूर्ण ढंग मनाया गया।
