बरेली में फायर विभाग अलर्ट मोड पर, होटलों में चेक किये मानक।

एम डी न्यूज़ बरेली

दिल्ली में हुई होटल की भीषण आगजनी की घटना के बाद बरेली में भी अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। शहर के होटलों में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए फायर विभाग ने आज से एक विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। फायर ब्रिगेड की अलग-अलग टीमें लगातार होटलों का दौरा कर रही हैं और आपातकालीन स्थिति से निपटने की उनकी तैयारियों को बारीकी से परख रही हैं। खुद चीफ फायर ऑफिसर मनु शर्मा अपनी पूरी टीम और पुलिस बल के साथ चेकिंग करने जमीन पर उतरे। मनु शर्मा ने बताया कि शासन के निर्देश पर होटलों की चेकिंग के लिए विशेष योजना लागू की गई है। शहर के अंदर और बाहरी इलाकों के सभी होटलों में निकासी के रास्तों और सिस्टम को चेक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक जांच अभियान नहीं बल्कि होटल स्टाफ के लिए एक ट्रेनिंग भी है, ताकि किसी अप्रिय घटना के समय वे बिना घबराए उपकरणों का सही इस्तेमाल कर सकें।
रिपोर्टर गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली।

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *