नैनीताल में अग्नि सुरक्षा को लेकर बड़ा एक्शन, 23 संस्थानों का हुआ सघन फायर ऑडिट

MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले, जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख, मुजफ्फरनगर

जनपद नैनीताल में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में फायर सर्विस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं अग्निशमन अधिकारियों की टीम ने नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर क्षेत्र में व्यापक फायर ऑडिट एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया।

अभियान के दौरान राज्य अतिथि गृह, बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय, क्लब हाउस सहित कुल 23 महत्वपूर्ण संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। फायर अलार्म सिस्टम, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास मार्ग एवं सुरक्षा मानकों की जांच की गई। निरीक्षण में जहां भी कमियां पाई गईं, संबंधित संस्थानों को तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए गए।

फायर विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी संभावित अग्निकांड से बचाव और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई से संस्थानों में सुरक्षा मानकों को लेकर जागरूकता बढ़ी है और अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है।

फायर सर्विस का संदेश — “सतर्कता ही सुरक्षा है, अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करें और दुर्घटनाओं से बचें।”

MD NEWS बहुआयामी समाचार जनता की आवाज, हर खबर पर पैनी नजर।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *