मोहनलालगंज। तहसील क्षेत्र में नए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के फैसले पर मोहनलालगंज बार एसोसिएशन ने सरकार का आभार जताया। पदाधिकारियों ने तहसील मुख्यालय के निकट भूमि आवंटन पर खुशी व्यक्त की। अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला और महामंत्री राम लखन यादव ने इसे अधिवक्ताओं के संघर्ष का परिणाम बताया। कहा कि तहसील परिसर के समीप जमीन मिलने से नए कार्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। वर्तमान सब-रजिस्ट्रार कार्यालय तहसील भवन के दूसरे तल पर है। वहां स्थान की कमी से अधिवक्ताओं, पक्षकारों और कर्मचारियों को असुविधा होती है। अब तहसील मुख्यालय के पास ईवीएम कार्यालय के निकट करीब 17 बिस्वा भूमि चयनित हुई है। इसके निर्माण से क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। (संवाद)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed