महराजगंज (धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो)।
महराजगंज। उत्तर प्रदेश के अंतिम छोर और भारत-नेपाल सीमा पर स्थित ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र सोहगीबरवा में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक शानदार और ऐतिहासिक गठन संपन्न हुआ। जिला प्रभारी अजय राज कसौधन एवं जिला अध्यक्ष अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

भौगोलिक और व्यापारिक दृष्टि से बेहद खास है सोहगीबरवा
आपको बता दें कि सोहगीबरवा सिर्फ महराजगंज जनपद या उत्तर प्रदेश का ही नहीं, बल्कि भारत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और अंतिम बाजार माना जाता है। यह अनूठा क्षेत्र दो देशों (भारत और नेपाल), दो राज्यों (उत्तर प्रदेश और बिहार) और दो जिलों (महराजगंज और कुशीनगर) के बॉर्डर (त्रिकोण) पर स्थित है। ऐसे दुर्गम और सामरिक रूप से महत्वपूर्ण स्थान पर पहुंचकर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने स्थानीय व्यापारियों को एकजुट करने का एक अभूतपूर्व कार्य किया है।

नई कार्यकारिणी की घोषणा और शपथ ग्रहण
कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई और उनकी आवाज को शासन-प्रशासन तक मजबूती से पहुंचाने के लिए एक मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता के साथ-साथ व्यापारी हित में सदैव तत्पर रहने की शपथ दिलाई गई।

सोहगीबरवा इकाई की नवनियुक्त कार्यकारिणी की सूची इस प्रकार है:
अध्यक्ष: शिवशरण पटेल
उपाध्यक्ष: शत्रुधन गुप्ता
उपाध्यक्ष: जसवंत मद्धेशिया
उपाध्यक्ष: मोतीलाल गुप्ता
उपाध्यक्ष: डॉ. हरेंद्र निषाद
उपाध्यक्ष: अंगद यादव
उपाध्यक्ष: विनीत रौनियार
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अंगूर निषाद
महामंत्री: अजय यादव
मंत्री: नगीना साहनी
संगठन मंत्री: बाबूलाल रौनियार
संगठन मंत्री: सैयद अली
कोषाध्यक्ष: डॉ. मदन गुप्ता
कोषाध्यक्ष: सोनू गुप्ता
नगर मंत्री: मदन राजभर
नगर मंत्री: उदयनाथ यादव
नगर मंत्री: प्रेम चौधरी
संरक्षक: रामप्रवेश गुप्ता
संरक्षक: डॉ. गोरख यादव
संरक्षक: लल्लन गुप्ता
संरक्षक: अनिश निषाद
संरक्षक: बैतुल्लाह अंसारी

’व्यापारी एकता जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा सीमावर्ती क्षेत्र
गठन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उपस्थित व्यापारियों में भारी उत्साह देखा गया। पूरा बाजार क्षेत्र “व्यापार मंडल जिंदाबाद” और “व्यापारी एकता जिंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

इस अवसर पर जिला प्रभारी अजय राज कसौधन और जिला अध्यक्ष अनिल कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य अंतिम छोर पर बैठे व्यापारी को भी सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। सोहगीबरवा के व्यापारियों ने जो एकजुटता दिखाई है, वह आने वाले समय में व्यापार मंडल को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगी।

