ब्रेकिंग न्यूज़
भर्ती परीक्षा में पारदर्शिता की मिसाल, नोएडा पुलिस की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई आरक्षी भर्ती परीक्षा,
MD NEWS बहुआयामी समाचार
रिपोर्ट: रोहित जैन दभेड़ी वाले
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
नोएडा। उत्तर प्रदेश आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नोएडा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आई। पुलिस कमिश्नरेट नोएडा के निर्देशन में वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम, प्रवेश व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता, अनुशासन एवं प्रभावी ड्यूटी निर्वहन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
नोएडा पुलिस की सख्त निगरानी और बेहतर प्रबंधन के चलते भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती गई।
MD NEWS बहुआयामी समाचार
“सच्ची खबर, सबसे पहले”

