रामनगर बाराबंकी
बाराबंकी जिले की तहसील के अंतर्गत ग्राम पंचायत लोहटी में कथावाचक पंडित मोतीलाल मिश्रा के द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की कथा का वर्णन किया जा रहा है।कथावाचक ने बताया कि भगवान राम के चरित्र का हम सबको अनुसरण करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सत्य की रक्षा करने के लिए प्रभु ने कई बार अवतार लेकर असुरों का नाश किया है।जिनके चरण स्पर्श मात्र से अहिल्या का उद्धार हुआ,जिनके नाम पत्थरों पर लिख कर समुद्र में डालने पर वह पानी में तैरने लगे।उनकी महिमा का बखान अनन्त है। कथा को सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए।पूरा वातावरण राम की भक्ति में राममय हो गया।इस अवसर पर रामकरण मिश्रा, बृजलाल यादव,मोनू तिवारी,रमाकांत यादव,मोनू मिश्रा,देव नारायण मिश्रा,मनीष तिवारी,शिवम् यादव,सत्यम मिश्रा,मनो राम मिश्रा,दीपू मिश्रा,सच्चिदानंद तिवारी, सिपाही लाल चौहान, भगौ ती वर्मा,रोशन शुक्ला,रामकिशोर शुक्ला,पंकज मिश्रा के अलावा सैकड़ो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।

तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
