बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्र के उदौतपुर कार्यक्रम में सुहेलदेव आर्मी द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें राधे पासी मंडल उपाध्यक्ष सुहेलदेव आर्मी ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठन की विचारधारा, सामाजिक सरोकारों और समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाना था। जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी उपस्थित रहे। उनके आगमन पर मंडल उपाध्यक्ष सुहेलदेव आर्मी के राधे पासी जी ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद संगठन के स्थानीय पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया और जनसभा में आए लोगों का आभार व्यक्त किया। सभा स्थल पर बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की उपस्थिति देखने को मिली। लोगों में संगठन के प्रति विशेष उत्साह दिखाई दिया।
अपने संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी ने कहा कि समाज के कमजोर, शोषित और उपेक्षित वर्गों को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।

राधे पासी जी ने कहा कि शिक्षा, संगठन और संघर्ष ही सामाजिक परिवर्तन का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षा को प्राथमिकता दें और समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।
योगेश पासी ने कहा कि आज भी समाज के अनेक वर्ग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। ऐसे लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें सम्मानजनक जीवन दिलाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव आर्मी समाज में समानता, भाईचारे और सामाजिक न्याय की भावना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। संगठन का उद्देश्य किसी जाति या वर्ग विशेष तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी वंचित और जरूरतमंद लोगों की आवाज़ को बुलंद करना है।

फतेहपुर से रवि रावत की रिपोर्ट

2 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *