रिपोर्ट-गौरव सक्सेना

एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली की विकास यात्रा में बरेली जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपना डंका बजाए है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अलग-अलग विभागों की योजनाओं, प्रोजेक्ट्स और सेवाओं की हर महीने समीक्षा होती है। सरकार यह देखती है कि किस जिले में कौन से अधिकारी कितना अच्छा काम कर रहे हैं। इस डैशबोर्ड का मकसद सरकारी कामों में पारदर्शिता लाना और उनकी गति को तेज करना है। मई के महीने में बरेली ने जिस तरह से हर मापदंड पर खुद को साबित किया है, उससे यह साफ हो गया है कि जिले में सरकारी कामकाज का तरीका बेहद अच्छा है। पूरे प्रदेश में बरेली का नाम टॉप पर देखकर स्थानीय प्रशासन और जिले के लोगों में उत्साह की झलक है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मई 2026 की रैंकिंग जारी की है, जिसमें बरेली जिले ने पूरे उत्तर प्रदेश में अपना डंका बजा दिया है। मई 2026 की रैंकिंग में विकास कार्यों की बात करें तो बरेली को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। वहीं, राजस्व के मामलों में भी बरेली तीसरे नंबर पर रहा। लेकिन जब विकास और राजस्व के कामों की संयुक्त रैंकिंग देखी गई, तो बरेली ने सबको पीछे छोड़ते हुए प्रदेश में पहला स्थान हासिल कर लिया। इस सफलता के लिए जिला अधिकारी अविनाश सिंह की कार्यशैली, कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में ही जिले के अधिकारी और कर्मचारी लगातार काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी खुद हर काम की गहन समीक्षा करते हैं और समय-समय पर अधिकारियों को जरूरी निर्देश देते रहते हैं। जिला अधिकारी की देखरेख का नतीजा है कि बरेली का प्रदर्शन लगातार सुधरता जा रहा है। जिलाधिकारी ने इस सफलता के लिए जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और यह भी कहा कि यह जीत सिर्फ एक महीने की नहीं है, बल्कि इसे आगे भी बरकरार रखना है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed