शीर्षक: ग्राम पंचायत अशोला में वर्षों से जारी अवैध मुरुम-मिट्टी खनन, ग्रामीणों ने उठाए सवाल
अंबिकापुर। जनपद पंचायत अंबिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत अशोला में कथित रूप से कई वर्षों से अवैध मुरुम एवं मिट्टी खनन जारी है। क्षेत्र की महिलाओं और ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार हो रहे खनन से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है तथा जल स्तर में गिरावट आने से पेयजल संकट गहराता जा रहा है।
गांव की महिलाओं ने बताया कि अशोला में पानी की विकट समस्या बनी हुई है। कई हैंडपंप पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन पर प्रभावी रोक नहीं लगने से समस्या लगातार बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध मुरुम एवं मिट्टी खनन की जांच कर कार्रवाई करने तथा गांव में पेयजल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में जल संकट और गंभीर हो सकता है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों से मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

7 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed