गौ रक्षक टीम ने बिजली विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

उप जिला संवाददाता सौरभ चौहान

बिल्सी(बदायूँ) । नगर के गौशाला रोड स्थित एस एम स्कूल के पास लगे बिजली के ट्रांसफॉर्मर में तेज बिजली का करंट आने से कारण एक गाय की मौत हो गई । घटना की जानकारी जब गौ रक्षक टीम को मिली तोह उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश कर प्रदर्शन किया बाद में गाय का विधिवत अंतिम संस्कार कराया ,गौ रक्षक टिंकू गुप्ता ,अमन वार्ष्णेय ने बताया कि गौशाला रोड पर सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर में करंट आने से गौवंश की मौत हुई है यहां प्रतिदिन सब्जी मंडी व स्कूल के लिए राहगीर निकलते रहते है समय रहते करंट की जांच की जाए जिससे कोई घटना न हो । इस मौके पर टिंकू गुप्ता, अमन वार्ष्णेय ,शिवम माहेश्वरी,हिमांशु ठाकुर ,मेहुल गुप्ता ,अजीम आदि लोग मौजूद रहे

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *