(एम डीएरा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के चयन विश्व के 5 प्रतिशत श्रेष्ठ वैज्ञानिकों में किया गया है। साइंस्क ग्लोबल एक स्वतंत्र संस्था NGO है जो विश्व भर के वैज्ञानिकों के शोध का अध्ययन कर उनकी गुणवत्ता के आधार पर वैश्विक पहचान के तहत वैश्विक स्तर पर शीर्ष वैज्ञानिकों की गोलोबल रैंकिंग जारी करती है। साइंस ग्लोबल डेटा को एकत्रित कर उसे व्यवस्थित करने और महत्वपूर्ण जानकारी निकाल कर उसे प्रमाणित करती है। साइंस्क ग्लोबल की ओर से हाल ही में जारी रैंकिंग में एरा विश्वविद्यालय के अन्य वैज्ञानिक डॉक्टरस के अतिरिक्त बायोतकनीकी विभाग से संबंधित केमिस्ट्री डिवीजन के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एम. फहीम खाम का भी चयन विश्व के पांच प्रतिशत श्रेष्ठ वैज्ञानिकों में किया गया है विभिन्न प्रमुख पत्र पत्रिकाओं के संदर्भ से एरा विश्वविद्यालय स्वास्थ्य तथा चिकित्सा के क्षेत्र में लगातार अपने ग्राफ में बढ़त बनाए हुए हैं जहां विश्वविद्यालय के शोधको तथा प्रोफेसर के द्वारा प्रत्येक वर्ष अपने दर्जनों शोध पत्र विश्व स्तरीय जनरल में प्रकाशन के साथ-साथ में पेटेंट भी दाखिल करता रहा है एरा विश्वविद्यालय सन 2016 से लगातार विभिन्न विषयों के साथ में पी एच डी PhD जैसे प्रोग्राम को भी संचालित कर रहा है जिसमें सैकड़ो छात्र छात्राएं/शोधक अपना करियर बना रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार एरा विश्वविद्यालय एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जो आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त विभागों को भी संचालित कर रहा है जैसे पर्सनलाइज्ड मेडिसिन विभाग, हैप्पीनेस विभाग आदि जानकारी के अनुसार डॉ एम फहीम खां NET JRF नेट जेआरएफ स्कॉलरशिप के तहत विश्व प्रसिद्ध डॉक्टर डी एस कोठारी की फेलोशिप प्राप्त कर चुके है वर्तमान शोध के अनुसार इनके 78 से अधिक रिसर्च आर्टिकल, 26 से अधिक पुस्तक और चैप्टर प्रशासन के साथ साथ 1800 के साथ-साथ में आई इंडेक्स 57 से अधिक साइटेशन प्राप्त हो चुके हैं

शोध को ध्यान में रखते हुए एक पेटेंट उनके नाम है और तीन प्रक्रिया में हैंकुल चार पेटेंट प्राप्त हैं
डॉक्टर साहब पिछले लंबे समय से एरा विश्वविद्यालय के बायो तकनीकी विभाग के केमिस्ट्री डिवीजन में नेचुरल प्रोडक्ट केमिस्ट्री में मेडिसिनल प्लांट पर फाइटो केमिकल की स्टडी तथा बायो सेंसर बेस्ड डिवाइस पर काम कर रहे हैं वर्तमान समय में डॉक्टर साहब अनेकों शोध संस्थान, NGO और विश्वविद्यालय के रिसर्च एंड डेवलपमेंट R & D के सदस्य भी हैं और कई शोध छात्रों को PhD पी एच डी मार्गदर्शन के तौर पर ट्रेनिंग उपलब्ध करा रहे हैं डॉक्टर साहब के माध्यम से ऑर्गेनाइजर के तौर पर अनेकों सेमिनार कॉन्फ्रेंस ऑर्गेनाइज्ड कराए जा चुके हैं और कई संस्थानों के माध्यम से सम्मानित भी किया जा चुके हैं ऐसे में विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी के बढ़ते स्तर को देखते हुए साइंस ग्लोबल के द्वारा विश्व स्तर के पांच शीर्ष वैज्ञानिक सूची में शामिल किया जाना न सिर्फ एरा विश्वविद्यालय के लिए गर्व सम्मान की बात है जबकि यह शोध करने वाले नए शोधकों शोध की नगरी लखनऊ के लिए भी गर्व और सम्मान की बात है
न्यूज़ लखनऊ ब्यूरो प्रमुख मो. शाबान राजा की कलम से)

