थाना क्षेत्र के पिपरिया अंडू गांव का मामला

फरधान लखीमपुर। थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया अंडू निवासी कुलदीप ने पुलिस को तहरीर देकर अपने पिता के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के पिपरिया अंडू गांव निवासी माया राम 62 वर्ष की तबियत 2 जून को अचानक बिगड़ गई थी। उस समय खाने में जहर देने की आशंका जताई गई थी। लोगों की माने तो उस समय माया राम की बहू पर ही खाने में जहर देने की आशंका जताई गई थी। इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया था।इलाज के दौरान शनिवार देर रात अस्पताल से उसको मृत घोषित कर डिस्चार्ज कर दिया गया। रविवार को मृतक के बेटे कुलदीप ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की है। थाना अध्यक्ष निराला तिवारी ने बताया कि एक सप्ताह पहले ही मृतक की बहू और बहू के भाई राज कुमार उर्फ पिंटू निवासी मूसेपुर खुर्द थाना खीरी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

3 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *