एमड़ी न्यूज़ रिपोर्टर मुनताज सेवापुरी वाराणसी

राजातालाब तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की उपस्थिति के बावजूद फरियादियों को राहत नहीं मिली। कुल 350 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन मौके पर केवल 16 मामलों का ही निस्तारण हो सका। निस्तारण दर बेहद कम रहने से फरियादी निराश होकर लौटे।
घंटों इंतजार के बाद भी मिला सिर्फ आश्वासन
समाधान दिवस में शिकायतों की संख्या अधिक और निस्तारण दर कम होने से लोगों में भारी निराशा देखी गई। कई फरियादी घंटों इंतजार के बाद भी अपनी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं पा सके। अधिकारियों ने सिर्फ आश्वासन देकर टाल दिया। कुछ मामले ऐसे थे जिनकी शिकायत फरियादी तहसील दिवस पर कई बार दे चुके हैं, लेकिन हर बार निराशा ही हाथ लगी। आज भी वही समस्या लेकर आए थे।

हरिहरपुर निवासी सरोज विशाल ने शिकायत की कि आवेदन के बावजूद प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ। लगातार चक्कर लगाने पर भी कोई ठोस कार्रवाई नहींदिलावलपुर निवासी शिवराज ने मुद्दा उठाया कि उनके खेत से लगातार ट्रैक्टर-ट्रॉली से मिट्टी निकाली जा रही है, जिससे खेती प्रभावित हो रही है।
निवासी नरसिंह यादव ने शिकायत की कि जल जीवन मिशन के तहत कनेक्शन तो कर दिया गया है, लेकिन पानी की आपूर्ति अभी तक शुरू नहीं जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न गांवों से लोग अलग-अलग समस्याएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि निस्तारण के लिए टीम गठित कर समयबद्ध तरीके से गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई की जा रही है।
इस अवसर पर एसडीएम राजातालाब, एडीसीपी वरुण जोन, एसीपी राजातालाब, तहसीलदार राजातालाब सहित अन्य लोक सेवक उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *