रिपोर्टर -रजनीश कुमार

औरैया जनपद के अजीतमल तहसील अंतर्गत ग्राम कुल्हुरुआ अटसू निवासी रामकिशन पुत्र श्री राम शंकर ने तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी सास श्रीमती विमला देवी स्वर्गीय श्री रामेश्वर दयाल निवासी ग्राम पूर्वा मुले कल्यानपुर जागू थाना विधूना औरैया जो अपनी पुत्री फूलन देवी पत्नी राम किशुन के साथ कुल्हुरुआ अटसू में सकुशल रह रहीं हैं, विमला देवी की की पुत्रवधु श्रीदेवी पत्नी स्वर्गीय अमर सिंह व उसका पुत्र सोनू द्वारा पुलिस अधीक्षक औरैया को एक फर्जी शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि मेरी सास को फूलन देवी व उनके पति रामकिशुन ने खेती अपने नाम कराकर उनकी हत्या कर दी है, रामकिशुन ने आरोपों को निराधार बताते हुए अपनी जीवित सास को लेकर अजीतमल तहसील दिवस में अधिकारियों के समक्ष पहुंचे और झूठे आरोप में फसाने और प्रशासन को गुमराह करने की शिकायत करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई की मांग की है, जीवित विमला देवी ने मीडिया को बताया कि मेरी पुत्रवधु श्रीदेवी व उसका पुत्र सोनू मेरे साथ आए दिन मारपीट मेरी जमीन को हड़प कर मेरी हत्या करना चाहते हैं में अपनी जान बचाकर अपनी बेटी व दामाद के साथ सकुशल रह रहीं हूं, पीड़ित वृद्ध महिला ने अपनी जान- माल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है ll

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *