एम. डी. न्यूज चैनल
रिपोर्टर: प्रमोद कुमार, लखनऊ
लखनऊ। राजधानी के थाना चौक क्षेत्र अंतर्गत डालीगंज कॉरिडोर ओवरब्रिज पर आज एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार, एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक ओवरब्रिज से गुजर रहे थे, तभी अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त बाइक का नंबर UP 32 HZ 6919 है।

गंभीर हालत के कारण नहीं हो सकी पहचान
स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के तुरंत बाद जब घायलों से उनका नाम और पता पूछने का प्रयास किया गया, तो गंभीर चोटों के कारण वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
गौरतलब है कि इसी डालीगंज कॉरिडोर ओवरब्रिज पर कुछ समय पहले भी एक बड़ा हादसा हो चुका है। इस ब्लैक स्पॉट पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद अब स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच यहाँ की सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।
फिलहाल, चौक थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घायलों के परिजनों से संपर्क करने के लिए उनकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
![]()
